बच्चे इस राष्ट्र की धरोहर.. डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय
देवरिया के प्रांगण में आयोजित छ:दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हुआ
समापन दिवस के मुख्यअतिथि डॉ राघवेंद्र पांडे भूगोल प्रवक्ता बाबा राघव दास इंटरमीडिएट कॉलेज रहे आज कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्या र्पण कर दिप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जैसे,सूर्यनमस्कार की अश्विनी, आयुषी ,मल्लखम्ब की विशेष प्रस्तुति आर्यन कुमार और शालू राजभर ,वैदिक गणित की अतुल पाण्डेय,नियुद्ध की उमंग, आदित्य, रेहान्स, दृष्टि एवं विभिन्न आसन पिरामिड की प्रस्तुति जैसें रौशनी, आकृति,विवेक, हिमांशु द्वारा दी गई,उपस्थित अभिभावकों ने इन प्रस्तुतियों की प्रशंसा की,इन छ: दिनों में क्या परिवर्तन हम सबके जीवन में आया ये अनुभव कथन भाइयों की तरफ से अश्विन और बहिनों की तरफ से काजल ने प्रस्तुत किया.
शिविर का मुख्य आकर्षण रस्सी मल्लखम्ब रहा जिसका प्रशिक्षण विश्व मल्लखम्ब परिषद के महासचिव श्रीमान उदय देशपांडे जी ने दिया एवं वैदिक गणित का अभ्यास श्री दिलिप श्रीवास्तव सरस्वती विद्या मंदिर, देवरिया के शिक्षक द्वारा कराया गया.
मुख अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते ए कहा प्रत्येक सीखी हुई बात को जीवन में उतारकर हम सबको आगे बढ़ना हैं अपना ही नहीं परिवार, विद्यालय, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हैं , विद्यालय निदेशक प्रो.दयाशंकर पाण्डेय आर्यश्री ने बच्चों को आर्शीवचन में कहा हमने जो सीखा हैं वो दूसरों को भी सिखाना हैं , शिविर प्रतिवेदन और आगामी सूचना प्रधानाचार्य धर्मदास द्वारा दी गई,, दिलीप एवं रितिक सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया मंच संचालन शिम्पी गोंड द्वारा ने किया. शिविर संचालन में सहयोग अंजली,पुष्पा,अंकिता,खुशहाली, खुशबू, सानिया,पियूष और सत्यम ने किया, समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के पालकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही ।



























































Leave a comment