Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में पुलिस की सक्रियता से तीसरे दिन मोबिल ऑयल कारोबारी सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

आजमगढ़। दो दिन पहले घर से निकले मोबिल ऑयल कारोबारी रवि अग्रवाल अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे, जिन्हें आजमगढ़ पुलिस ने तीसरे दिन नाटकीय ढंग से कानपुर से सकुशल बरामद कर उनके  परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने सुरक्षित बरामदगी पर आजमगढ़ पुलिस का  आभार व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 5 अक्टूबर को लगभग 10:00 बजे रवि अग्रवाल, पुत्र स्वर्गीय बसंत अग्रवाल, निवासी मोहल्ला सदावर्ती, थाना कोतवाली, अपने घर से दुकान खोलने के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आस-पड़ोस, मित्रों और रिश्तेदारों के बीच उन्हें तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मामले में लगातार जांच कर कारोबारी की संभावित स्थानों पर तलाश कर रही थी कि इसी दौरान कारोबारी की पत्नी पर एक काल आई, काल पर कारोबारी ने जैसे ही बात की पुलिस ने काल को ट्रेस कर लिया लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कानपुर एक ऑटो चालक को दबोचा और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि कारोबारी ने ऑटो चालक के मोबाइल फोन से घर बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी को कानपुर से सकुशल  बरामद कर लिया। और फिर फर्रुखाबाद में रहने वाले कारोबारी के दीदी व जीजा को सौंप दिया।

वही रवि अग्रवाल के परिजनों ने अपने प्रियजन की सुरक्षित बरामदगी पर आजमगढ़ पुलिस का  आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh