International News / अंतराष्ट्रीय ख़बरे

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, ट्रंप और अन्य दिग्गज छूटे पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजाया है। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की जुलाई की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के सभी बड़े नेताओं से मीलों आगे खड़ा करती है।

यह सर्वे दुनिया के 20 प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता पर आधारित था। इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स जैसे कई बड़े देशों के राष्ट्रप्रमुखों को भी पछाड़ दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ पीएम मोदी को 75 प्रतिशत जनता का समर्थन मिला, वहीं सिर्फ 18 प्रतिशत लोगों ने उनके काम से असहमति जताई। 7 प्रतिशत लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी। ये आंकड़े पीएम मोदी को उनके सभी समकक्षों में सबसे ऊपर रखते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh