India-Pakistan War Live: युद्धविराम पर बड़ी ख़बर •ट्रंप ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियों के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों ने "पूर्ण और तात्कालिक युद्धविराम" पर सहमति जताई है. ट्रंप ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने तुरंत प्रभाव से युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई है. यह अमेरिका की शांतिप्रिय कोशिशों का परिणाम है." अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस बयान की पुष्टि की है.
•"पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने किया एलान: भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम पर सहमति"
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा ऐलान किया है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है. उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट से साझा की. इशाक डार ने लिखा, "Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect..." यानी “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है...” यह iksLV ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है और ड्रोन हमलों व मिसाइल हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.
•भारत और पाकिस्तान में शाम 5 बजे से युद्धविराम लागू : MEA ने किया एलान
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम का एलान हो गया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान में शाम 5 बजे से सीजफायर लागू है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया, जिसके बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी. मिस्री ने बताया कि भारत-पाक के डीजीएमओ के बीच 12 मई को फिर बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने ही भारत के साथ बातचीत की पहल की.
•युद्धविराम पर बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी, दोनों देशों में...
पाकिस्तान से सीजफायर होने के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने यह दावा किया कि उसके जेएफ-17 ने हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह गलत है. इसके अलावा, पाकिस्तान ने एक दुष्प्रचार अभियान भी चलाया कि हमारे एयरफील्ड्स - सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नालिया और भुज - को नुकसान हुआ है, जो बिल्कुल झूठ है. तीसरा, पाकिस्तान ने यह गलत प्रचार किया कि हमारे चंडीगढ़ और व्यास के गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचा है, जो पूरी तरह निराधार है. सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने झूठा आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया. मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का सुंदर प्रतिबिंब है. कमोडोर रघु आर.नायर ने कहा, "एक आपसी समझ बनी है जिसके अंतर्गत समुंदर, आकाश और ज़मीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का निर्णय लिया गया है. भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना को इस समझौते का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं."

























































Leave a comment