International News / अंतराष्ट्रीय ख़बरे

पहलगाम आतंकी हमला । 'प्लेन में आतंकी छुपे हैं', एयरपोर्ट पर आतंकियों की खोज में घंटों चली जांच

भारतीय खुफिया एजेंसियों से अलर्ट मिलने के बाद चेन्नई से कोलंबो जा रही श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट UL122 में श्रीलंका के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा जांच की. अलर्ट में छह संदिग्ध आतंकियों के मौजूद होने की आशंका जताई गई थी, जिनका संबंध हाल ही के पहलगाम आतंकी हमले से था। फ्लाइट के कोलंबो पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तरह तलाशी ली.

एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'चन्नई एरिया कंट्रोल सेंटर से मिले अलर्ट के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लाइट की पूरी जांच की गई. भारत में वांछित संदिग्ध के बोर्ड पर होने की आशंका थी. 

  

  हालांकि लंबी तलाशी के बाद किसी संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई और विमान को क्लियर कर दिया गया. इस सघन सुरक्षा जांच के चलते फ्लाइट UL308 (कोलंबो से सिंगापुर) की अगली उड़ान में देरी हुई.एयरलाइंस ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर हाल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 26 लोगों की जान ले ली थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मोहरे मानी जाने वाली द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों को लगभग ठंडे बस्ते में डाल दिया है और पड़ोसी देशों पर भी चौकसी बढ़ा दी है.

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh