सहारा का कहना है निवेशकों का पैसा हमारे पास नहीं....सहारा इंडिया (Sahara India) में देश के करोड़ों निवेशकों का बड़ी रकम है फसा..
सहारा इंडिया (Sahara India) में देश के करोड़ों निवेशकों का पैसा फसा हुआ है। और इसी बीच करोड़ों निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है।सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है दिन पर दिन मुश्किलें बढ़ता ही जा रहा है । एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,अब सुब्रत राय और उसकी पत्नी पर यूपी के बलरामपुर में मामला दर्ज हुआ है आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। जानने के लिए पोस्ट को पढ़ते रहें।
सहारा ग्रुप के करोड़ों निवेशक का पैसा नहीं लौट आने वाला सुब्रत राय परोल पर बाहर घूम रहे हैं। लेकिन आपको मैं बता दूं कि अब सुब्रत राय और उनकी पत्नी पर यूपी के बलरामपुर में मामला दर्ज किया गया है। बलरामपुर की सीजीएम वितरण दीप कमल ने रुपए हड़पने के मामले में सहारा इंडिया बैंक के निर्देशक सुब्रत राय और उसके पत्नी समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
सुनवाई नहीं होने पर अदालत दरवाजा खटखटाया
जब बलरामपुर के सीजीएम वितरण दीप कमल को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने अदालत के दरवाजा खटखटाया। दरअसल बलरामपुर में सिटी पैलेस निवासी दिनेश प्रताप सिंह ने सहारा इंडिया बैंक में लगभग 42000 रुपए 6 साल के लिए जमा किए थे।
लेकिन समय पूरा होने पर बैंक अधिकारियों ने पैसा नहीं दिया और पुलिस ने भी इस मामले की किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की। अर्जुन दिनेश प्रताप सिंह को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। और इसी सुनवाई के बीच अदालत के आदेश पर सुब्रत राय की पत्नी समेत कुल 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सहारा का कहना है निवेशकों का पैसा हमारे पास नहीं
जैसा कि आपको पहले से ही पता है कि आए दिन सहारा कहता है कि हमारे पास निवेशकों का पैसा नहीं है। सहारा के मालिक सुब्रत राय ने साफ-साफ कह दिया है कि सहारा के जितने भी निवेशक है उन सभी का पैसा सेबी के पास जमा है। लेकिन सेबी का कहना है कि हमारे पास महज 81.70 करोड़ों रूपए के लिए 53642 ओरिजिनल बेंट सर्टिफिकेट/ पासबुक से जुड़े 19644 आवेदन मिले हैं।
सुब्रत राय समेत तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इससे पहले आपको बता दें कि बिहार के नवादा जिला में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सुब्रत राय समेत तीन के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। किशोर सिंह ने नवादा ब्रांच में 12.4 लाख जमा किए थे। लेकिन तय समय पूरा नहीं होने पर भी सहारा ने भुगतान नहीं किया। लिक में भुगतान की मांग करते हुए अदालत में मुकदमा दायर किया इसी तरह नवीन कुमार ने भी 1204000 रुपए जमा किए थे लेकिन उन्हें भी समय पूरा होने पर पैसा नहीं मिला।
























































Leave a comment