Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई रिक्शा से कार्यालय पहुंचे डीएम रविन्द्र कुमार प्रधानमंत्री के आह्वान के समर्थन में उठाया कदम, सरकारी नियमों के तहत हायर किया गया ई-रिक्शा

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के आह्वान के समर्थन में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार से ई-रिक्शा से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने 18 मई से नियमित रूप से ई-रिक्शा का उपयोग कर कार्यालय आने-जाने की पहल की है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि ई-रिक्शा को शासन के वित्तीय नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत हायर किया गया है। जिलाधिकारी की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आमजन में वैकल्पिक एवं स्वच्छ परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस पहल की चर्चा रही।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh