Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हज यात्रा पर जाने वाले जिले के सभी हाज यात्रियों की ट्रेनिंग, टीकाकरण, मेडिकल स्क्रीनिंग आठ फरवरी को

आजमगढ़। हज यात्रा पर जाने वाले जिले के सभी हाज यात्रियों की ट्रेनिंग, टीकाकरण, मेडिकल स्क्रीनिंग आठ फरवरी रविवार को सुबह आठ बजे से शहर के शिब्ली एकेडमी में होगा। इसमें हज यात्रियों को अपना- अपना हज आवेदन फॉर्म और मेडिकल स्क्रीनिंग फाॅर्म लाना अनिवार्य है।

जिला हज ट्रेनर मोहम्मद अफजल और पूर्व जिला हज ट्रेनर हाजी सलीम अहमद ने बताया कि जिले से इस बार 184 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। सऊदी हज कमेटी व हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हाजियाें की तीन ट्रेसिंग, टीकाकरण और मेडिकल स्क्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया है। सभी हाजी निर्धारित समय पर पहुंच कर यह कार्य जरूर करा लें ताकि हज यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने बताया कि पिछली बार टीकाकरण का कार्य मुबारकपुर और सरायमीर में भी आयोजित किया गया था लेकिन इस बार केवल एक ही स्थान पर शिब्ली एकेडमी में होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। ईद के बाद हज यात्रियों के प्रशिक्षण कार्य इन स्थानों पर शुरू होगा। शहर इमाम मोहम्मद इत्तेखाब आलम कासमी ने सभी हज यात्रियों से अपील किया कि वह हज की इबादत को भालि भांति सीख समझकर जायें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh