Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाई ने पुलिस के ताने पर चलाया ट्रिगर, बहन ने प्रेमी के शव से की शादी

  महाराष्ट्र: नांदेड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय आंचल मामिलवार ने दावा किया कि उसके परिवार ने उसके प्रेमी सक्षम तट्टे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह निचली जाति से था। आंचल का कहना है कि उसने अपने प्रेमी के खून को अपनी मांग में भरकर शव से शादी की और उसने यह भी कहा कि वह जीवनभर सक्षम के परिवार के साथ ही रहेगी। आंचल ने बताया कि उनके परिवार को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं था। सक्षम और आंचल तीन साल से साथ थे और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन आंचल के पिता और भाईयों ने इस रिश्ते का विरोध किया। आंचल के अनुसार, जिस दिन सक्षम की हत्या हुई, उसी दिन सुबह उसका भाई उसे पुलिस स्टेशन ले गया था ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh