Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रेमिका के पिता ने किशोर की चाकू मारकर की हत्या:सुलतानपुर में पहले प्रेमी पर किया वार, फिर दोस्त की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में रविवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पर लड़की के पिता ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान साथ गए दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रेमी कुणाल अपने दो दोस्तों संजय निषाद और बाबूखान के साथ प्रेमिका से मिलने गांव के बाहर नहर किनारे पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिवार को इसकी भनक लग गई। गुस्से में तमतमाए प्रेमिका के पिता घनश्याम हरिजन ने कच्ची सड़क पर तीनों लड़कों पर चाकू से हमला बोल दिया।
हमले की शुरुआत कुणाल से हुई थी। आरोपी ने कुणाल के बाएं हाथ पर चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद हमला संजय निषाद पर हुआ। संजय को चाकू इतनी गहरी चोट लगी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा साथी बाबूखान किसी तरह घायल कुणाल को लेकर वहां से भाग निकला और परिवार वालों को सूचना दी। लड़की ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पिता ने हत्या की है।
पूरा मामला सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गोलपुर गांव का है। कुणाल का आरोपी की बेटी से करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के गांव करीब डेढ़ किमी की दूरी पर हैं। कुणाल अपने पिता का चाय का होटल संभालता है। बीती रात वो अपने दो दोस्तों संजय और बाबू के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।
संजय निषाद कुणाल की दुकान पर ही काम करता है। जो बेरामारूफपुर का रहने वाला है। कुणाल की तीन माह के बाद शादी होने वाली थी। जब लड़की के पिता ने प्रेमी पर हमला किया तो संजय बचाव में आया और चाकू कुणाल के बाएं हाथ में लगा। इसके बाद गुस्साए लड़की के पिता ने संजय को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
जब संजय के घर से बार बार फोन आने लगा तब कुणाल ने पिता को सूचना दिया कुणाल के पिता ने पुलिस को रात में खबर की इसके बाद रात एक बजे पुलिस मौके पर गई और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया। आरोप की दो बेटियां हैं एक बेटा है। बड़ी लड़की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। आरोपी पिता खुद पेंटिंग का काम करता है।
चार माह पूर्व लड़की की हालत संदिग्ध परिस्थितियों में खराब हो गई थी। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उसका काफी दिनों तक इलाज भी चला था। इस दौरान लड़की की मां ने पिता को समझाया भी था। लेकिन उसने कहा था कि जिस दिन मिल जाएगा उसे अंजाम तक पहुंचा दूंगा। लड़की की मां ने पति से बेटी की शादी तय करने को भी कहा था।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया आरोपी पिता को गिरफ्तार करके उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh