Latest News / ताज़ातरीन खबरें

25 साल की शादी तोड़ चार बच्चों की मां ने 25 वर्षीय प्रेमी भांजे का थामा हाथ। क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय।पंचायत में पति ने महिला की जिद के आगे दे दी सहमति

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 25 साल की शादी और चार बच्चों के बाद एक 40 वर्षीय महिला अपने 25 वर्षीय प्रेमी भांजे के साथ चली गई। रविवार को गांव में हुई पंचायत में पति ने महिला की जिद के आगे सहमति दे दी।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी 25 साल पहले हुई थी। तीन साल बाद गौना हुआ और दंपती के चार बच्चे हुए—दो बेटियां (20 और 18 वर्ष) और दो बेटे (17 और 10 वर्ष)। पति परिवार के लिए जीविकोपार्जन हेतु बाहर रहता था। इस दौरान, लगभग तीन साल पहले महिला का अपने दूर के रिश्ते के भांजे से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ने 2024 में चुपके से कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद महिला बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी।
पति को जानकारी मिलने पर उसने थाने में शिकायत की। महिला और प्रेमी कुछ समय के लिए बाहर चले गए, लेकिन बाद में महिला अपने पति के पास लौट आई। प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई, लेकिन महिला ने पति का साथ नहीं छोड़ा। तीन दिन पहले महिला फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति की तहरीर पर रविवार को महिला और प्रेमी थाने पहुंचे, जहां महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की और कोर्ट मैरेज के कागजात दिखाए। गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ। पति ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला ने थाने में कोर्ट मैरेज के दस्तावेज पेश किए और फिर चली गई। इस मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh