प्रेमी युगल में मारपीट,केस दर्ज,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर बाजार की घटना
मल्हनी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर आईटीआई के समीप एक प्रेमी युगल ने शनिवार को आपस में ही मारपीट कर लिया।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर युवक के खिलाफ केस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।
सरायख्वाजा थाना सिद्धिकपुर की एक 23 वर्षीय युवती एक 25 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था,शनिवार दोपहर करीब 12 किसी बात से नाराज होकर युवक सिद्धिकपुर स्थित आईटीआई के पास पहुंचा और युवती से वाद विवाद कर लिया। इस दौरान जब युवती ने नाराजगी जाहिर की तो युवक ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट होते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गया और किसी तरह से दोनों को समझा कर शांत कर दिया लेकिन युवक इतने पर भी नहीं रुका और उसने थोड़ी देर बाद दुबारा युवती पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने युवक के चंगुल से युवती को छुड़ा लिया और मामले की जानकारी स्थानिक पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर युवक के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
























































Leave a comment