Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्रेजुएट लड़की ने 8 वी फेल प्रेमी से रचाई शादी।वायरल वीडियो में मांगी पुलिस सुरक्षा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव से एक प्रेम विवाह का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ग्रेजुएट लड़की, मंतशा प्रवीण ने अपने आठवीं फेल प्रेमी नीरज कुमार से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। इस प्रेमी जोड़े ने मजहब की दीवार तोड़कर अपने 8 साल पुराने प्यार को अंजाम दिया और अब अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। मंतशा ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंतशा एक पढ़ी-लिखी लड़की है और एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है, जबकि नीरज मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। दोनों के बीच पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध था। वे कॉलेज जाने के बहाने अक्सर मिला करते थे। जब इसकी भनक मंतशा के परिवार वालों को लगी, तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी और घर से बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी।

4 अप्रैल को मंतशा कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कई लोगों को आरोपित किया गया, और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच, मंतशा ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि उसने अपनी मर्जी से नीरज से शादी की है।

वायरल वीडियो में मंतशा ने कहा, "मेरा अपहरण नहीं हुआ है। मैंने अपनी मर्जी से नीरज से शादी की है। मेरे परिवार वाले मेरी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर रहे थे। मैंने जो किया, वह मेरी मर्जी से किया।" उसने अपने पिता द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों को गलत बताया और पुलिस व कोर्ट के सामने सच्चाई पेश करने के लिए सुरक्षा की मांग की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh