प्रेमचंद अध्यक्ष अमरनाथ यादव बने संघ के मंत्री
दीदारगंज-आजमगढ़ । तहसील बार एसोसिएशन मार्टीनगंज का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता प्रेमचंद को 26 मत मिले 11 मतों से विजय घोषित किया गया उनके प्रतिद्वंदी राम अजोर यादव को 15 मत प्राप्त हुए वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार विजय बहादुर सिंह को 6 मतों से संतोष करना पड़ा, वहीं पर मंत्री पद हेतु अमरनाथ यादव को 31 मत प्राप्त हुए जिन्हें 15 मतों से विजई घोषित किया गया वहीं पर प्रतिद्वंदी उमेश सिंह को 15 मत प्राप्त हुए और दिनेश सिंह को एक मत प्राप्त हुआ एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवध राज यादव, की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया दोनों पदों के लिए 47 मत पड़े इसके बाद करीब 3:00 बजे परिणाम घोषित किए गए वहीं पर साथी अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर विजई प्रत्याशियों का स्वागत किया उन्होंने बताया कि अन्य पदों के लिए पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष राम प्रताप यादव, मंत्री चंद्रभान आजाद, गुलाबचंद भारती, मानता यादव ,भानु प्रताप सिंह अरविंद मिश्रा ,श्रीपत यादव अवनीश सिंह , बद्रिका प्रसाद यादव, मनोज आंबेडकर, सतीश यादव, प्रशांत तिवारी, देवेंद्र तिवारी, भोलेंद्र यादव भोला, संगठन सहितआदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
























































Leave a comment