Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस के लिए सिरदर्द बनी यह प्रेम कहानी, तीन दिन से चल रही है पंचायत, प्रेमी मोह माया में फंसा


वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी और एक प्रेमिका की अजब कहानी पुलिस के सामने आई है। पुलिस इस मामले में उलझ गई है। वहीं, प्रेमिका शादी की जीद पर अड़ी है, तो प्रेमी अपने परिवार की मोह माया में फंसा है। प्रेमिका ने पुलिस से शादी के लिए गुहार लगाई है। कहा कि प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखवाना है। थाने में तीन दिन से चल रही यह पंचायत पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। चोलापुर थाना क्षेत्र की एक प्रेमी और एक प्रेमिका का पिछले चार साल से प्रेम संबंध है। दोनों के बीच पति-पत्नी में होने वाले रिश्ते को भी पूरा कर लिया है। अब प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी करने की गुहार लेकर चोलापुर थाने पहुंची है। चोलापुर थाने में पिछले तीन दिन से मामले को लेकर पंचायत चल रही है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं लेकिन ग्राम पंचायत एक है। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच चार साल से संबंध है। शादी की बातचीत करने को लेकर प्रेमिका के साथ प्रेमी ने एक होटल में शारीरिक संबंध भी बनाया है। बताया कि प्रेमिका को टीबी की शिकायत पहले थी, जिस पर प्रेमी ने ही उसका इलाज करवाया। अब वह स्वस्थ है। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कर रही है। उसका कहना है कि वह मुकदमा नहीं लिखवाना चाहती। वहीं, प्रेमी के द्वारा बताया गया कि वह अपने मां-बाप को नहीं छोड़ सकता। जब मां-बाप हामी भर देंगे तो ही शादी हो पाएगी। प्रेमिका के मां-बाप ने प्रेमी युवक के साथ शादी करने की हामी भर दी है। तीन दिन से पुलिस चौकी मुर्दहा और थाने पर इस मामले को लेकर पंचायत चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखवाना चाह रही है। उसकी जीद है कि वह शादी करेगी और दुल्हन बनाकर अपने प्रेमी के घर जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस काफी परेशान है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh