Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्नी के मनाने पर पति ने निकलवा ली अपनी किडनी, 10 लाख में बेचकर प्रेमी संग रफूचक्कर हुई महिला


पीड़ित पति अपनी पत्नी की बातों में आ गया और परिवार की आर्थिक दशा को ठीक करने के लिए उसने ये बड़ा फैसला ले लिया।
पति-पत्नी का रिश्ता एक दूसरे के विश्वास पर टिका होता है। अगर दोनों में से कोई भी एक दूसरे के भरोसे का फायदा उठाता है तो रिश्ता कहने को रह जाता है। सतयुग और त्रेता युग में तो पति अपनी पत्नियों के लिए भगवान होते थे लेकिन अगर बात कलयुग की करें तो ऐसे-ऐसे किस्से सामने आते हैं कि कोई भी सुनकर हैरान रह जाएगा। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का है। यहां एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें पत्नी ने अपने पति को किडनी बेचने के लिए तैयार कर लिया और पति भी पत्नी की बातों पर भरोसा करके किडनी बेचने को तैयार भी हो गया। किडनी बेचने के बाद पत्नी ने पति को धोखा दिया और उससे मिले पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बेवफाई की हद! पहले 10 लाख में महिला बेंचवाई पति की किडनी, फिर पैसे लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
इस घटना के मीडिया में आने के बाद से ही लोग अवाक रह गए हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से ये हैरतअंगेज खबर सामने आई है जिसमें पत्नी ने अपने पति को भरोसे में लेकर उसकी किडनी 10 लाख रुपये में बेच दी और मिले पैसे लेकर वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद हावड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस महिला ने पति पर बेटी की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने को लेकर मानसिक दबाव बनाया और पति ने उस पर भरोसा करके ये बड़ी भूल कर दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh