दो युवकों को आपस में हुआ प्रेम, साथ रहने के लिए सीएम से लगाई गुहार, परिवार ने कही यह बात
जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के एक युवक का इंस्टाग्राम पर केराकत क्षेत्र के एक युवक से दोस्ताना हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। घरवालों ने विरोध किया तो एक युवक ने घरवालों के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत कर दी। खबर लिखे जाने तक, जफराबाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला सुलझाने में जुटी रही। केराकत क्षेत्र का 18 वर्षीय युवक अपने मां-बाप के साथ मुंबई के नाला सोपाड़ा में रहता है। सात माह पूर्व उसकी जफराबाद क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने साथ रहने की ठान ली। सात दिसंबर को मुंबई वाला युवक अपने दूसरे दोस्त के घर आ गया। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग मुंबई से आ गए। वे लोग अपने बेटे को 25 दिन बाद वापस घर लिवा गए। मुंबई पहुंचने के दो-चार दिन बाद युवक फिर भागकर अपने दोस्त के यहां चला गया। वहां पहुंचकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी कि उसके परिजन उसे उसके दोस्त के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। जबरदस्ती कर रहे हैं। साथ ही मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां युवक एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। शनिवार को देर शाम तक थाने पर पंचायत चली। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगई थी कि उसके घरवाले उसे अपने दोस्त के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। उसी के संबंध में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला सुलझाने की पहल की जा रही है।
























































Leave a comment