Crime News / आपराधिक ख़बरे

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार यादव को हाईडिल चौराहे से दबोच लिया, जबकि मामले के दो अन्य सह अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पीड़िता ने 22 मई को थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अशोक कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी जमालपुर ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना में मंगलदीप पुत्र भीमा यादव तथा भीमा यादव निवासी धनहुआ थाना जहानागंज ने भी सहयोग किया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 64/2026 के तहत धारा 64(2), 351(3) व 61(2) बीएनएस में अशोक यादव, मंगलदीप और भीमा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 24 मई को उपनिरीक्षक धर्मराज यादव की टीम ने 40 वर्षीय अशोक कुमार यादव को हाईडिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का स्थायी व वर्तमान पता न्यू कॉलोनी जमालपुर थाना सिधारी बताया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। वहीं फरार सह अभियुक्त मंगलदीप और भीमा यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh