लार में संदिग्ध हालात में मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा हड़कंप
देवरिया ।लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव के डीह टोला में रविवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में सोख्ता के ढक्कन पर गिरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गढ़वा खास निवासी मुन्ना गौड़ के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी साल 5 मई को हुई थी। मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
रविवार अपराह्न ग्रामीणों ने ठाकुर गौरी के डीह टोला पर सोख्ता के ढक्कन पर एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान मुन्ना गौड़ पुत्र झूलन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी गढ़वा खास, थाना लार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मुन्ना की शादी इसी वर्ष 5 मई को लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में हुई थी। परिवार में मां जगदम्बा देवी, दो भाई अजय व विजय और पत्नी सजला हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुन्ना गढ़वा गांव का रहने वाला था, लेकिन उसका शव ठाकुर गौरी डीह टोला में मिला। वह वहां क्यों और कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
























































Leave a comment