Latest News / ताज़ातरीन खबरें

“वादों की सरकार या जुमलों का बाजार?” — कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 26 मई को सलेमपुर में बड़ा प्रदर्शन

देवरिया। सलेमपुर में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जनता को सपने दिखाकर सत्ता में आई सरकार अब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बोझ तले देश को दबा रही है।”
कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि 26 मई को सलेमपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेस वार्ता में कहा गया कि चुनाव के समय दो करोड़ रोजगार, कालाधन वापसी और हर खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है और आम आदमी महंगाई से कराह रहा है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बिजली के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। ऊपर से लगातार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने पेपर लीक मामलों को सरकार की “नाकामी” बताया।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनता के सवालों से भाग रही है और लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh