Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अभी भी नहीं मिला अमन का शव एनडीआरफ कर रही तलाश

देवरिया।सरयू नदी में स्नान करते समय डूबे दूसरे किशोर अमन राजभर का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी में गोताखोरों की मदद से अमन की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
शुक्रवार दोपहर जयनगर निवासी अर्पित राजभर, 11 वर्ष, पुत्र पवन राजभर और अमन राजभर, 12 वर्ष, पुत्र बबलू राजभर अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान दोनों किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। 
एसडीएम हरिशंकर लाल के निर्देश पर थाना अध्यक्ष बरहज ने तत्काल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार शाम लगभग 3 बजे टीम को मेहियवां गांव के दक्षिण तरफ से अर्पित राजभर का शव बरामद करने में सफलता मिली। 
अर्पित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया। वहीं अमन राजभर की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh