एहसान खान का आमरण अनशन का छठा दिन, मीडिया का हुजूम और पुलिस की हलचल पर, जम कर बोले धरनाकर्ता
दीदारगंज -आजमगढ़ । छित्तेपुर गांव में एहसान खान के नेतृत्व में मांगो को लेकर और जनपद आजमगढ़ को न्याय की प्रयोगशाला बनाओ के उद्देश्य से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आमरण अनशन स्थल पर फूलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके पर देखा तो नेतृत्व कर्ता एहसान खान धरना स्थल पर नहीं मिले तो धरना स्थल पर उनके लड़के से एहसान खान के बारे में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई तब क्षेत्राधिकारी ने एहसान खान का फोन नम्बर लेकर बात किया और पूछा कि तुम्हारे पास कितने असलहे हैं जाच करनी है तो एहसान खान ने फोन पर कहा कि इस समय हमको ड्रिप लग रही है।हम आने में असमर्थ हैं। हमारे पास तीन लाइसेंसी असलहे हैं।
इसके कुछ पहले क्षेत्राधिकारी गांव में और कई गलियों में जाकर निरीक्षण किए और वापस चले गये। इसके कुछ ही देर बाद धरना स्थल पर एहसान खान पंहुच कर काफी संख्या में इंतजार कर रहे मीडिया के साथियों से रुबरु हुए और बेबाकी से जवाब दिया।
एहसान खान ने कहा कि ,"धरना स्थल पर पुलिस के द्वारा दहसत पैदा कर धरने को असफल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ,स्वस्थ लोक तंत्र के लिए घातक है ।"
इस अवसर पर मीडिया के साथियों ने एहसान खान से पूछा कि, आप की एक आडियो वायरल हो रही है जिसमें आप के द्वारा यह कहा जा रहा है कि हमारे पास तीन अवैध असलहे हैं, तो एहसान खान ने कहा कि ,"हमने आडियो वीडियो न देखी है न सुनी है।अगर मेरे द्वारा ऐसा कहा गया होगा तो मेरी जुबान फिसल गई होगी, "मैं अपनी बात वापस लेता हूं मेरे पास सिर्फ तीन वैध लाइसेंसी असलहे हैं और साथ ही यह भी कहा कि जब प्रदेश के मुखिया,देश के मुखिया की जुबान फिसल सकती है तो मै तो एक छोटा सा सामाजिक कार्यकर्ता हूं।"उपरोक्त बाते एहसान खान ने वीडियो पर कहा और आगे उन्होंने कहा कि, "यह अनशन न्याय की अंतिम चरण तक चलत रहेगी"।

























































Leave a comment